Skip to main content

मन को शांत करने के उपाय

 मन में हमेशा आपके जीवन से संबंधित बातें चलती रहती हैं। लेकिन शायद आप यह बात नहीं जानते कि मन व दिमाग हमेशा अशांत रहने से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। जब तक कोई अपने मन को शांत करना न सीख ले तब तक वह कुछ और सही से नहीं सीख सकता है।

 जिन्दगी में मन और दिमाग का अशांत रहना एक आम बात है। मन को शांत करना नामुमकिन तो नहीं होता है लेकिन मन को शांत करने के लिए टिप्स और उपाय को सही तरीके से इस्तेमाल करना जरुरी होता है। जब तक कोई अपने मन को शांत करना न सीख ले तब तक वह कुछ और सही से नहीं सीख सकता है। मन अशांत रहने के कारण हम कई बार बड़े फैसले नहीं ले पाते हैं और छोटी-छोटी बातों में गलतियां करते हैं। हमारा दिमाग हमारा मन उस तरफ आकर्षित रहता है जहां हम नहीं सोचना चाहते। इन्हीं गलतियों से बचने और मन को शांत करने में मन को शांत करने के उपाय काफी लाभकारी हो सकते हैं


मन को शांत करने के उपाय

योगा करें :

अपने मन को शांत करने का सबसे अच्छा उपाय है कि योगा किया जाए। योगा करने से दिमाग और मन दोनों ही शांत होते है। योगा का मुख्य फायदा होता है मन को शांत करना है। योगा की मदद से काफी कम समय में मन को शांत किया जा सकता है। योगा के कुछ ऐसे प्रकार भी होते है जिनकी मदद से बहुत समय के लिए दिमाग को शांत किया जा सकता है।

खुश रहने के लिए अपनाएं ये बेहतरीन तरीका, जिससे शारीरिक और मानसिक समस्याएं होंगी दूर

किसी शांत दृश्य पर अपना ध्यान केंद्रित करें :

किसी दृश्य पर ध्यान केंद्रित करने से आपका दिमाग शांत होता है। ये तकनीक आपको थोड़ी मैडिटेशन के समान लग सकती है, लेकिन इसमें एक फर्क है। किसी भी शब्द या विचार को सोचने के बजाए केवल शांति या ख़ुशी देने वाले दृश्य पर ध्यान दें। जैसे – “आप सुबह उठे और कई साल से आप जिस दोस्त से मिले नहीं हैं उसे देखकर आप ख़ुशी से झूम उठे”। कुछ इसी तरह के सकरात्मक दृश्यों के बारें में दस मिनट तक सोचें। इस तरह आपका मन व दिमाग शांत होगा और रिलैक्स महसूस करेगा।

पं दीपक तिवारी

8318354315

Comments

Popular posts from this blog

घर की कलह दूर करने के उपाय

  मनुष्य के जीवन में सुख शांति होना अत्यंत आवश्यक है. इसकी कमी व्यक्ति की सेहत, तरक्की और अन्य चीजों को भी प्रभावित करती है. घर में लड़ाई-झगड़ा वास्तु दोष के कारण भी होता है. जिसके निवारण के लिए कई उपाय वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं  हर कोई चाहता है कि उसके घर में खुशहाली और समृद्धि हमेशा बनी रहे और इसके लिए घर का वास्तु सही होना बहुत जरूरी है. इसलिए हमेशा नया घर बनवाते समय वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखना अति आवश्यक होता है. घर का वास्तु सही नहीं होने के कारण घर में गृह कलह, लड़ाई-झगड़े लगातार बढ़ते चले जाते हैं. इसके अलावा घर के सदस्यों की सेहत पर भी इसका बुरा असर होता है. कई बार घर में बिना बात के भी कलह, लड़ाई-झगड़े या क्लेश होते रहते हैं। इनके लिए ग्रह दोष या वास्तु दोष जैसी समस्याएं भी जिम्मेदार हो सकती हैं।वैसे तो कभी कभार झगड़ा हो जाना कोई नई बात नहीं है। कहा गया है कि जहां चार बर्तन होते हैं वहां खटपट की आवाज तो आती ही है। पर हर रोज घर में लड़ाई-झगड़े और क्लेश हो तो इंसान परेशान हो ही जाता है। ऐसे हालात में आप ये उपाय कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में नमक के उपाय का बड़...

चंद्रमा को उच्च करने के उपाय

 चंद्रमा के 11 सरल उपाय * शिव की भक्ति।    * सोमवार का व्रत।   * मोती धारण करना।   * प्रतिदिन माता के पैर छूना।   * पानी या दूध को साफ पात्र में सिरहाने रखकर सोएं और सुबह कीकर के वृक्ष की जड़ में डाल दें।   * चावल, सफेद वस्त्र, शंख, वंशपात्र, सफेद चंदन, श्वेत पुष्प, चीनी, बैल, दही और मोती दान करना चाहिए।   * दो मोती या दो चांदी के टुकड़े लेकर एक टुकड़ा पानी में बहा दें तथा दूसरे को अपने पास रखें।   * कुंडली के छठे भाव में चन्द्र हो तो दूध या पानी का दान करना मना है।   * यदि चन्द्र 12वां हो तो धर्मात्मा या साधु को भोजन न कराएं और न ही दूध पिलाएं।   * सोमवार को सफेद वस्तु जैसे दही, चीनी, चावल, सफेद वस्त्र,1 जोड़ा जनेऊ, दक्षिणा के साथ दान करना।    * 'ॐ सोम सोमाय नमः' का 108 बार नित्य जाप करना श्रेयस्कर होता है। पं दीपक तिवारी 8318354315